Search

 
 
 

साहिबगंज : पतना में 12 और बरहेट प्रखंड में 15 सितंबर को जनता दरबार

 
Sahibganj : जिले के पतना प्रखंड में 12 सितंबर और बरहेट प्रखंड में 15 सितंबर को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. डीसी राम निवास यादव ने इसकी जानकारी 9 सितंबर को आयोजित क प्रेस-कॉन्फ्रेंस में दी. पतना प्रखंड में तालझारी पंचायत भवन के पास स्थित फुटबॉल मैदान में जनता दरबार लगेगी. वहीं बरहेट प्रखंड में सिमडा पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जनता दरबार में राशन कार्ड, सर्वजन पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, धोती साड़ी योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, 15वें वित्त आयोग की योजना, कृषि विकास से संबंधित योजना, कोविड-19 टीकाकरण सेवा की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवाएं, ई श्रम पोर्टल, दाखिल खारिज, फसल राहत योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों की समस्या सुनी जाएगी. साथ ही उसके त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाये जाएंगे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-instruction-of-distribution-of-dustbin-in-every-house-in-the-meeting-of-district-ganga-committee/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला गंगा समिति की बैठक में हर घर में डस्टबिन वितरण का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही