Search

 
 
 

साहिबगंज : झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ ने दिया धरना

 
Sahibganj : समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को झारखण्ड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व कर रहे विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व में किए गए टीकाकरण का शत-प्रतिशत भुगतान, एआई कर्मचारियों के लिए नियमावली तैयार कर वरीयता सूची निर्धारित करने, न्यूनतम मजदूरी के तहत मानदेय, पशुपालन विभाग के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर एआई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर नियमित करने, मानदेय भुगतान की व्यवस्था सरल करने की मांग को लेकर धरना दिया गया है. धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर सचिव जयकुमार, सुनील कुमार वर्मा, विवेक भारती, संदीप कुमार, संगठन प्रभारी विवक भारती, जय कुमार, राधेश्याम, बबलू यादव, गौतम साहा, शाहिद अंसारी, रवि प्रमाणिक, सुनील वर्मा सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-final-rehearsal-of-republic-day-parade-completed/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही