Search

 
 
 

साहिबगंज : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक अनंत ओझा

 
Sahibganj : राधानगर में 10 अक्टूबर से शुरु हुए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में राजमहल विधायक अनंत ओझा शामिल हुए. उन्होंने शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अनुष्ठान का उद्घाटन किया. अनुष्ठान के दौरान विधायक ने मंच पर श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा की. साथ ही कथावाचक संजय कृष्ण जी महाराज को पुष्प हार पहनाकर आशीर्वाद लिया. विधायक ने कहा कि राधानगर धार्मिक नगरी है. राजमहल स्थित कन्हैया स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण आये थे. उद्धव मुनि आश्रम के नाम पर ही उधवा का नाम रखा गया है. मौके पर कंचन, सनातन घोष, बासुदेव मंडल, सनातन मंडल, तमाल मंडल, सुभाष मंडल, नयन मिश्रा, कृष्णा मंडल, संजय मंडल, कार्तिक घोष, समर्थ, सिद्धांत सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-cisf-jawan-shoots-wife-in-family-dispute-situation-critical/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पारिवारिक विवाद में सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को मारी गोली, स्थिति नाजुक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही