Search

 
 
 

साहिबगंज : रैली निकालकर लोगों को टीबी के खात्मे के लिए किया जागरूक

 

घर-घर मरीजों की खोज, शिविर में लिया गया बलगम का नमूना

Sahibganj : साहिबगंज जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 जुलाई को बरहरवा के अगलोई में टीबी जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल बड़हरा स्वास्थ्य उपकेंद्र के कर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए इलाज के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कर्मियों ने घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की खोज भी की. साथ शिविर लगाकर संदिग्ध लोगों के बलगम की जांच के लिए सैंपल संग्रह किया गया. जानकारी के अनुसार, अगलोई में टीबी के मरीज अधिक संख्या में मिले हैं. रैली के दौरान लोगों को मलेरिया, कालाज़ार, फ़ाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों के इलाज, आयुषमान कार्ड, आभा कार्ड समेत स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह की सुविधा के बारे में बताया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू, डॉ. सत्तीबाबू डबड़ा, मो. तौसीफ़ अहमद, दिनेश कुमार, सभी सीएचओ, एसटीएस, एमपीडब्ल्यू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-robbery-on-food-of-patients-in-sadar-hospital/">गिरिडीह

: सदर अस्पताल में मरीजों के भोजन पर डाका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही