Search

 
 
 

साहिबगंज : अब्दुल कयूम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

 
Sahibganj : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाल बथानी कुलदीप टोला निवासी मोहम्मद अब्दुल कयूम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के बाखरपुर गांव के निवासी फूलों महतो उर्फ फूलों बिंद को गिरफ़्तार किया गया है. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि बीते 11 सितम्बर को अब्दुल कयूम के लापता होने की शिकायत मुफस्सिल थाना में उनके पिता मोहम्मद समीर ने दर्ज़ कराई थी. पुलिस ने कांड संख्या 105/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सी दौरान 19 सितम्बर को चासा टोली में  अब्दुल कयूम का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया. पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान शुरु किया. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी फूलों महतो साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कई थानों में मामला दर्ज़ है. वो एक शातिर अपराधी है. उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस-कॉन्फ्रेंस में सदर डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-jmm-borio-block-committee-meeting-regarding-government-at-your-door/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ‘सरकार आपके द्वार’ को लेकर झामुमो बोरियो प्रखंड कमिटी की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही