Search

 
 
 

साहिबगंज : जेल की सुरक्षा का रखें ध्यान, बंदियों को अच्छा भोजन भी दें- डीसी

 

जेल सुरक्षा समिति की बैठक में दिए दिशा-निर्देश

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को कारा सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर जेल की सुरक्षा की समीक्षा की. कारा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को जेल की सुरक्षा के साथ बंदियों के खान-पान का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया. कहा कि बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार स्वच्छ, ताजा व गुणवत्तापूर्ण भोजन दें. पीने का पानी, शौचालय व साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान दें. वहीं, लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों पर कड़ी नजर रखें, घर से आने वाले भोजन व अन्य सामग्री की कड़ाई से जांच के बाद ही अंदर जाने दें. बैठक में एसपी कुमार गौरव, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, साहेबगंज एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, मुख्यालय डीएसपी  विजय कुमार कुशवाहा, मंडल कारा पदाधिकारी चंद्रशेखर सुमन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-representatives-of-organizations-should-make-people-aware-about-voting-co/">धनबाद

: लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें संगठनों के प्रतिनिधि- सीओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही