Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की परेशानी होगी दूर, बरहेट और तालझारी थाने में नये भवनों का  शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Sahibganj  : साहिबगंज के थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की परेशानी दूर होगी. जानकारी के अनुसार बरहेट और तालझारी थाने में पदस्थापित पुलिस कर्मियों की परेशानी दूर की जा रही है. यहां आनेवाले फरियादियों को भी सुविधा मिलेगी. दोनों स्थानों पर करीब ढाई-ढाई लाख रुपये की लागत से बनने वाले थाना भवन का शिलान्यास किया गया है. बरहेट में सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा उपस्थित थे. सांसद ने कहा कि नये भवन के बन जाने से थाना परिसर में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-20-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।20 FEB।।गवर्मेंट स्कूलों का प्राइवेटाइजेशन।।भाषा विवाद: नीतीश की दो टूक।।द.अफ्रीका में फंसे मजदूर लौटे।।केजरीवाल पर होगा FIR।।समेत कई खबरें और वीडियो

प्रशासन के लोग अच्छे माहौल में रहें

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती हैं कि पुलिस प्रशासन के लोग अच्छे माहौल में रहें. विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है. पुलिस प्रशासन को हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि बरहेट विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा हैं. राज्य के सभी थानों में नये वाहन देने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें :अल्टीमेटम">https://lagatar.in/even-after-the-ultimatum-hemant-sarkar-did-not-listen-to-the-demand-of-former-silli-mla-amit-mahto-gave-resign/">अल्टीमेटम

के बाद भी हेमंत सरकार ने नहीं सुनी सिल्ली के पूर्व विधायक की मांग, नाराज हो अमित महतो का इस्तीफा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही