Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बरहेट थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल, दो रेफर

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बरहेट थाना क्षेत्र में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना हुई. पहली दुर्घटना थाना के समीप रक्सी मोड के पास हुई. जहां बाइक एवं टोटो में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में टोटो सवार लवरी गांव निवासी  प्रफुल्ल मंडल(26) एवं पिता विनय मंडल (50)  वर्ष और बाइक सवार कृष्ण रमानी तीनों घायल हो गये. कृष्णा का दाहिना पैर टूट गया है. वहीं विनय के सिर में चोट लगी है. वहीं दूसरी दुर्घटना बरहेट बरहरवा मुख्य मार्ग पर इमली गाछ के पास हुई. इस दुर्घटना में बरहेट निवासी 20 वर्षीय दीपक पांडे बाइक से गिरकर घायल हो गया. उसके सिर में चोट लगी है. वहीं तीसरी दुर्घटना में बरहेट  कीताझर पावर ग्रिड में कार्यरत पतना निवासी मिस्त्री घायल हो गया. उसे लोहा उठाने के क्रम में हाथ में बुरी तरह से चोट लगी है. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में  डॉक्टर तापस मुर्मू ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद कृष्ण रमानी और विनय मंडल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बरहेट थाना के एएसआई वीरेंद्र सोरेन ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही