Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: ड्यूटी जॉइन करने मालदा जा रहे टीटीआई की फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर मौत

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक टीटीआई की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल में कार्यरत टीटीआई प्रकाश कुमार मिश्रा (55) की चलती ट्रेन से गिरने के कारण जान चली गई. वे फरक्का एक्सप्रेस से अपनी ड्यूटी जॉइन करने मालदा जा रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक टीटीआई की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल में कार्यरत टीटीआई प्रकाश कुमार मिश्रा चलती ट्रेन से गिर गये, इस हादसे में उनका जान चली गयी. प्रकाश कुमार की उम्र 55 साल बताचयी जा रही है. दरअसल वे फरक्का एक्सप्रेस से मालदा अपनी ड्यूटी जॉइन करने के लिए जा रहे थे.


घटना बरहड़वा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डाउन फरक्का एक्सप्रेस के बरहड़वा स्टेशन से मालदा की ओर रवाना होने के कुछ देर बाद प्लेटफॉर्म संख्या दो के नीचे रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा गया. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मियों और आरपीएफ को दी गई.


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने घायल टीटीआई को बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाद के लिए ले गए. उस दौरान उनकी सांस चलने की बात कही जा रहीथा. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टर ने उन्हें देखा तो मृत घोषित कर दिया.

 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्रकाश कुमार मिश्रा  मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिला के मुलुक टांड़ गांव के निवासी थे. वे  मालदा रेल मंडल में टीटीआई के पद पर कार्यरत थे. आधिकारियों ने बताया कि वे फरक्का एक्सप्रेस से मालदा अपनी ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे. मगर उसी दौरान ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गयी.


घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश कुमार के परिजन बरहड़वा के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं पुलिस और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए रखा गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही