Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका : ईद मनाने बंगाल जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग (एनएच-114ए) पर स्टोन चिप्स लदे हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
Advertisement
Advertisement

Dumka :  जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग (एनएच-114ए) पर स्टोन चिप्स लदे हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

 

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान बीरभूम (पश्चिम बंगाल) जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र स्थित बेलडंगा गांव निवासी हारून शेख (30) और बाबुर अली शेख (45) के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि हारून और बाबुर देवघर से ईद मनाने के लिए अपने घर बंगाल जा रहे थे. इसी दौरान पत्थर औद्योगिक क्षेत्र से स्टोन चिप्स लोड कर दुमका जा रहे हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर ही गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

 

आक्रोशित लोगों ने हादसे को लेकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

 

सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर और थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

बताया जाता है कि दोनों युवक कबाड़ खरीदने के साथ-साथ गांव-गांव घूमकर बर्तन व अन्य सामान बेचने का काम करते थे.  प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही