Search

गुमला : नशे में धुत पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

  • तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Gumla :  जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भलमंडा अंबा टोली गांव में रविवार रात हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. नशे में धुत पति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पाकर रायडीह थाना की पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

पैसे को लेकर हुई कहासुनी ने ले लिया हिंसक रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात आरोपी पति महावीर गोप नशे की हालत में घर पहुंचा था. इसी दौरान घर में पैसे खर्च करने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने घर में रखे लाठी-डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

 

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे. मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

 

इधर मामले को लेकर रायडीह थाना के थानेदार संदीप यादव ने बताया कि आरोपी पति महावीर गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//