Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: जमीन विवाद व अंधविश्वास में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में तनाव

Sahibganj:  जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बांझी संथाली गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद और अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj:  जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित बांझी संथाली गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद और अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

 

इसी बीच अंधविश्वास की बातों को लेकर विवाद और बढ़ गया. बुधवार सुबह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और अंधविश्वास दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और मामले की गहन जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही