Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहित्य संगम ने एमएसए विद्यालय में कवि सम्मेलन सह मुशायरा का किया आयोजन

  • पलामू शुरू से ही साहित्य का रहा है भंडार : अरुणा शंकर

Palamu :   साहित्य संगम के तत्वावधान में एम.एस.ए. पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन सह मुशायरे का आयोजन किया गया. पूर्व महापौर अरुणा शंकर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी समाल अहमद शामिल हुए.

 

कार्यक्रम में वरीय पत्रकार व लेखक प्रभात सुमन, प्रमंडलीय संस्था सचिव अमीन रहबर, वरिष्ठ कवि हरिवंश प्रभात सहित विद्यालय के संस्थापक मो. शफीक अंसारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. अफजल शफीक और विद्यालय की निदेशक सुनीता प्रसाद मंचासीन हुए.  

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ. इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र, फूलमाला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. यासीन अंसारी ने की. वहीं स्वागत भाषण और विषय प्रवेश प्रमंडलीय सचिव अमीन रहबर ने किया. मंच का संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया.

 

पूर्व महापौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू शुरू से ही साहित्य का भंडार रहा है. कई बड़े-बड़े साहित्यकारों ने इस धरती पर जन्म लेकर देश की सेवा की है.  वरीय पत्रकार प्रभात सुमन ने ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए कहा कि पलामू के व्यक्तित्वों ने देश के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई है. 

 

यातायात प्रभारी समाल अहमद ने कहा कि कवि सम्मेलन सह मुशायरे से एक नया परिवर्तन लाया जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि संदेशप्रद कविताओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए.

 

विद्यालय के निदेशक मो. शफीक अंसारी ने कहा कि इस विद्यालय में कवियों को सम्मान करना एक अविस्मरणीय पल है. वहीं प्राचार्य मो. अफजल शफीक ने कहा कि साहित्यकारों ने अपनी कविताओं से इस विद्यालय में चार चांद लगा दिया है.

 

साहित्य संगम के जिलाध्यक्ष कवि मनीष मिश्र नंदन ने हाल ही में शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बच्चों को राजनीति के बदले भारतीय सेना और पुलिस बल में भेजने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.

 

कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों, कवयित्रियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. ममता झा ने सरस्वती वंदना कर काव्यपाठ की शुरुआत की. इस मौके पर काव्यपाठ करने वालों में विजय शंकर मिश्र, अमित कुमार विनी, संतोष सागर, मकबूल मंजर, जमाल अशरफ अश्क, कविगुरु अंजनी दुबे, शीला श्रीवास्तव, रीना प्रेम दुबे और जया लक्ष्मी शामिल रहे.

 

इसके अलावा किरन राज, सृष्टि कुमारी, मो. इस्तेखार, अतहर मोबिन कुरैशी, प्रियरंजन पाठक, राजीव द्विवेदी, वंदना श्रीवास्तव, एम. जे. अजहर, उमेश कुमार पाठक रेणु, अमीन रहबर, डॉ. इंतखाब असर, अलीशा, नीलिमा तिग्गा और मनीष मिश्र नंदन भी मौजूद रहे.

 

इस कवि सम्मेलन सह मुशायरे को सफल बनाने में एम.एस.ए विद्यालय परिवार और प्रेम प्रकाश दुबे का काफी सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर लोजपा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, हम जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विनोद बिहारी त्रिपाठी, हफीज साहब, रमाकांत दुबे, सदर इरशाद, गुलशन ख़ातून, सैजरा बीबी मौजूद रहीं.

 

कार्यक्रम में विद्यालय के इंटर प्रखंड टॉपर आफताब अंसारी, मैट्रिक स्कूल टॉपर सतीश कुमार मेहता और खेलकूद राज्यस्तरीय मेडल जीतने वाले आयुष को भी सम्मानित किया गया. सभी आमंत्रित कवियों, कवयित्रियों, शायरों को भी अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संस्थापक मो. शफीक अंसारी ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही