Search

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर धनबाद में निकली रैली, निरक्षरता दूर करने का आह्वान

Dhanbad: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को ज्ञान विज्ञान समिति और पंचायत साक्षरता प्रेरक संघ की ओर से धनबाद में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर नगर निगम होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची. रैली के समापन पर एक सभा का आयोजन भी किया गया.
 
इस दौरान प्रतिभागियों ने बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों से शिक्षा अपनाने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए पंचायत साक्षरता प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हफ़ीजुल अंसारी ने कहा कि निरक्षरता किसी भी समाज के लिए कलंक है.

उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को शिक्षा और साक्षरता के महत्व से जोड़ना है. वहीं रैली में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि शिक्षा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है. इसके बिना सामाजिक और आर्थिक विकास की कल्पना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि साक्षरता ही समाज को आगे बढ़ाने की पहली सीढ़ी है.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि निरक्षरता मिटाने के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस दिशा में मिलकर काम करना होगा. रैली के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि शिक्षा केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर आयु वर्ग के लिए उतनी ही जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही