Dhanbad News: कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने तथा लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ उन्हें कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल कोर्ट धनबाद में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में सहिया और आशा वर्करों को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें:
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला की जानकारी डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है.
कार्यशाला में प्रतिभागियों को आंतरिक समिति और स्थानीय समिति की भूमिका, लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा के बारे में विस्तार से बताया गया.उन्हें समझाया गया कि उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और बिना किसी भय के अपनी शिकायत सामने रखें.
साथ ही सहिया और आशा वर्करों को अपने कार्यक्षेत्र में अन्य महिलाओं को भी उनके अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

