Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सहोदया कॉम्पलेक्स ने धनबाद उपायुक्त से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: सहोदया कॉम्पलेक्स धनबाद चैप्टर के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद डीसी संदीप कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने प्राईवेट स्कूलों में वार्षिक शूल्क, अन्य शुल्क और शुल्क वृद्धि से संबधित राज्य सरकार के निर्देशों के पालन करने के निर्देश जारी किये गये पत्र के संबंध में डीसी से वार्ता की. साथ ही उन्हें इस बात की भी जानकारी दी कि अनएडेड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा राज्य सरकार द्वारा शुल्क से संबधित निर्गत आदेश के विरूद्ध याचिका हाईकोर्ट रांची में लंबित है. इसकी सुनवाई जल्द होने की संभावना है. साथ ही राज्य सरकार का यह आदेश सत्र 2020-21 के लिये जारी किया गया था. इस सत्र के लिये राज्य सरकार ने कोई आदेश या निर्देश नहीं जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें- रघुवर">https://lagatar.in/congress-searching-its-land-from-land-bank-created-by-raghuvar-government-returning-tribal-land/">रघुवर

सरकार में बने लैंड बैंक से आदिवासियों की जमीन वापस होगी और क्या झामुमो सरकार में साझेदार कांग्रेस को फायदा होगा!

कागजातों की छायाप्रति दिखायी

साथ ही टीम ने उपायुक्त को इस बात से भी अवगत कराया कि राजस्थान के एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने एक आदेश में यह सूझाव दिया है कि सभी विद्यालय अपने वर्ष भर के सभी शुल्कों में अभिभावकों के लिये 15 प्रतिशत तक की कटौती करें. इस स्थिति में स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को कागजातों की छायाप्रति भी दिखायी. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मांग किया कि उन्हीं के द्वारा जारी स्कूलो के शुल्क संबधित पत्र को निरस्त करें. इस संबध में उपयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक संकेत भी दिये. इसे भी पढ़ें- भाजमो">https://lagatar.in/in-the-meeting-of-bjmo-people-complained-about-the-electricity-department-soon-there-will-be-a-dharna-at-the-sdo-office/">भाजमो

की बैठक में लोगों ने बिजली विभाग की शिकायत की, जल्द एसडीओ कार्यालय पर होगा महाधरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही