Search

 
 
 

सेल ने एमआईजी इलेक्ट्रोड ग्रेड वायर रॉड किया विकसित, बेस्ट क्वालिटी के स्टील निर्माण में मिलेगी मदद

 
Ranchi : आरडीसीआईएस (रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील) ने मेटल इनर्ट गैस (एमआईजी) वेल्डिंग इलेक्ट्रोड के लिए अत्याधुनिक वायर रॉड ग्रेड को विकसित किया है. इस तकनीक के हासिल होने से स्टील के उत्पादन और इसकी गुणवत्ता बढ़ेगी. आरडीसीआईएस के इडी एन बनर्जी के नेतृत्व में इसे विकसित किया गया है. उन्होंने एवी कमलाकर, सीईओ, सेल-आईएसपी, एके सिंह, ईडी (वर्क्स), और बसु, ईडी (सामग्री प्रबंधन) के सहयोग से इसे तैयार किया है. इसे विकसित करने से उच्च श्रेणी के स्टील उत्पादन में मदद मिलेगी. साथ ही इसके व्यावसायिक लक्ष्य को प्राप्त करने में सहुलियत होगी. वायर रॉड्स अमेरिकन वेल्डिंग सोसाइटी के मानकों के अनुसार उत्पादित की जाती हैं. उच्चतम स्तर की स्टील की सफाई और कम गैसीय सामग्री (विशेष रूप से नाइट्रोजन) के लिए काम करती हैं. पहले कठोर गुणवत्ता जांच के साथ विशेष गुणवत्ता वाले फेरो-अलॉय का उपयोग करके स्टील का उत्पादन किया गया था.

इसे भी पढ़ें - ई-रोल">https://lagatar.in/health-department-preparing-for-third-wave-of-corona-demand-for-necessary-equipment/91386/">ई-रोल

मैनेजमेंट, गरुड़ ऐप, ईवीएम, ग्रीवेंस मॉनिटरिंग की रांची DC ने की समीक्षा

गैस मेटल आर्क वेल्डिंग में परिरक्षण गैस के साथ होता है इस्तेमाल

एमआईजी तार का उपयोग गैस मेटल आर्क वेल्डिंग में परिरक्षण गैस के साथ किया जाता है. इन कॉपर कोटेड विशेष गुणवत्ता वाले वेल्डिंग इलेक्ट्रोड का उपयोग ऑटोमोटिव उद्योग में निरंतर वेल्डिंग के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए किया जाता है. इसके लिए उच्च गुणवत्ता मानकों की आवश्यकता होती है. इसके वांछित गुणों को प्राप्त करने के लिए नियंत्रित रोलिंग स्थितियों के तहत आईएसपी के आधुनिक वायर रॉड मिल में 5.5 मिमी में घुमाया गया. पूर्वी भारत में एमआईजी इलेक्ट्रोड के अग्रणी निर्माताओं में से एक में सामग्री को सफलतापूर्वक एमआईजी इलेक्ट्रोड तारों में परिवर्तित कर दिया गया है. साथ ही औद्योगिक मानदंडों के अनुसार सभी व्यापक परीक्षण पर यह खरा उतरा है.

इसे भी पढ़ें - किसानों">https://lagatar.in/government-not-paying-dues-of-farmers-has-no-moral-right-to-remain-in-power-babulal/91430/">किसानों

का बकाया भुगतान नहीं करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं- बाबूलाल

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही