Search

 
 
 

सेल प्रबंधन लाठी के जोर पर विस्थापितों का हक मारने की कोशिश नहीं करें: जोबा माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को सांसद जोबा माझी मौके पर पहुंची. गुवा में विस्थापितों ने अपनी व्यथा सुनाई. विस्थापितों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने अपने खून पसीने से सेल को सींचा है, लेकिन आज उन्हें नई परियोजना के नाम पर घर से बेदखल किया जा रहा है.
 
  • जनता सड़क पर उतरी तो लाठी कम पड़ जाएंगे: जोबा माझी

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को सांसद जोबा माझी मौके पर पहुंची. सांसद के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी भी मौजूद रही.

Uploaded Image
गुवा में विस्थापितों ने अपनी व्यथा सुनाई. विस्थापितों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने अपने खून पसीने से सेल को सींचा है, लेकिन आज उन्हें नई परियोजना के नाम पर घर से बेदखल किया जा रहा है. विस्थापितों ने घर के बदले घर, सर्वे में छूटे हुए परिवारों को शामिल करने समेत कई मांगो को रखा. विस्थापितों ने कहा सेल के किसी भी परियोजना का वह विरोध नहीं करते हैं. लेकिन उन्हें उजाड़ने की कोशिश होगी, तो जोरदार विरोध करेंगे. 


विस्थापितों की मांगों का समर्थन करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि सेल प्रबंधन यहां के स्थानीय लोगों पर जुल्म करना बंद करें. अगर लाठी के बल पर कोई भी अन्यायपूर्ण कार्य करने की कोशिश होती है तो इतना जोरदार आंदोलन होगा कि लाठी कम पड़ जाएगा.

Uploaded Image
गुवा के विस्थापितों को अपना परिवार बताते हुए सांसद ने कहा स्थानीय निवासी को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, अगर लाठी चलेगा तो सबसे आगे की पंक्ति में मैं खड़ी रहूंगी. सांसद ने कहा सेल प्रबंधन जनता की ताकत को नहीं जानती है. 

 


उन्होंने कहा कि भारत देश और झारखंड अलग राज्य भी लंबी लड़ाई और कुर्बानी के बाद प्राप्त हुआ था. यहां के एक भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा. कहा की जरूरत पड़ी तो गुवा के विस्थापितों के मामले को संसद में रखने का काम करेंगे और सेल के खनिज परिवहन कार्य को बाधित करेंगे. 


उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन होगा, जिसमें सभी मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा. बैठक को जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, देवकी कुमारी ने भी संबोधित किया. बैठक में बामिया माझी, मानकी लागुरा देवगम, मोहम्मद तबारक, अभिषेक सिंकु समेत बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही