Search

 
 
 

नगर निगम क्षेत्र में सखुआ महोत्सव शुरू, सावन में रांची में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे

Ranchi : शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को सखुआ महोत्सव की शुरुआत की. चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए.
 

Ranchi : शहर को हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को सखुआ महोत्सव की शुरुआत की. चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. 

 

इस मौके पर सखुआ का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है.

 

नगर निगम की ओर से पूरे सावन माह चलने वाले सखुआ महोत्सव के तहत शहर के विभिन्न वार्डों, गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य उपयुक्त जगहों पर एक लाख सखुआ के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.


राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत है. लगाए गए पौधे सुरक्षित रहेंगे और बड़े होकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं संतुलित वातावरण देंगे, तभी पौधारोपण का उद्देश्य पूरा होगा.


मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि सखुआ महोत्सव को जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी लें. डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि सखुआ झारखंड की प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा पेड़ है. एक लाख पौधों का रोपण शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

 

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने पौधारोपण कर हरित रांची का संकल्प लिया. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि पौधा लगाएं भी और उसे बचाएं भी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही