Search

 
 
 

सलीम खान अस्पताल से जल्द होंगे डिस्चार्ज, रिकवरी में सुधार

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान 17 फरवरी  से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं.उनके परिवार और इंडस्ट्री के कई लोग उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे.
 

Lagatar  desk : दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान 17 फरवरी  से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं.उनके परिवार और इंडस्ट्री के कई लोग उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे.
अब खबर है कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें अगले 3-4 दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है.

 

हेल्थ अपडेट

पत्रकार विक्की लालवानी के अनुसार, सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें ICU और वेंटिलेटर पर रखा गया. उनके उपचार की देखरेख स्पेशलिस्ट टीम कर रही थी. अब रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी रिकवरी अच्छी है और यदि सुधार इसी तरह जारी रहा, तो डॉक्टर जल्द उन्हें घर जाने की अनुमति दे देंगे.

 

इंडस्ट्री और परिवार की प्रतिक्रिया

सलीम खान के ठीक होने की खबर से खान परिवार और उनके करीबी राहत महसूस कर रहे हैं. उनके 88 साल के होने के बावजूद रिकवरी अच्छी से हो रही है. आमिर खान और डेजी शाह समेत कई सितारों ने उनकी स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

आमिर खान ने मीडिया से कहा -मैं सलीम साहब से मिलने गया था. हम सभी दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं. वह ICU में थे, इसलिए पर्सनली उनसे नहीं मिल सका लेकिन उनकी फैमिली के साथ मैं बैठा था.

परिवार

सलीम खान ने दो शादियां की हैं. पहली शादी सुशीला चरक (सलमा) से और बाद में उन्होंने हेलेन से शादी की. उनके पांच बच्चे हैं–बेटियां अलवीरा और अर्पिता, और बेटे सलमान, अरबाज, सोहेल. पूरे परिवार में गहरा प्यार और जुड़ाव है, और सभी हर मौके पर साथ रहते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही