Search

 
 
 

टाइट सिक्योरिटी के बीच टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे सलमान खान,वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं.इसी बीच वह मुंबई में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आए, जहां उनका मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं.इसी बीच वह मुंबई में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आए, जहां उनका मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.

 

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान इस इवेंट में पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे.लंबे समय बाद सलमान को इतने खुशमिजाज मूड में देखा गया -चेहरे पर मुस्कान और अलग ही चमक नजर आई.

 

 

पिता की तबीयत सुधरने के बाद दिखी राहत


हाल ही में सलमान अपने पिता सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर चिंतित थे. अब उनकी सेहत में सुधार हो गया है, जिससे सलमान भी राहत में नजर आए. वह फिर से अपने काम में व्यस्त हो चुके हैं. इसी दौरान उन्होंने ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ टेनिस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत की.

 

 

‘मातृभूमि’ के बाद नई फिल्म की तैयारी


‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान खान की एक और नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है. वह तेलुगु निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ काम करेंगे.इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब सलमान और नयनतारा बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे.नयनतारा इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही