Search

 
 
 

सलमान खान को हुआ डेंगू, बिग बॉस और फिल्म की शूटिंग कैंसिल

 
LagatarDesk : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. इस बीच सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर यह है कि भाई जान को डेंगू हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले चार से पांच दिनों से एक्टर की तबियत खराब है. डेंगू होने के कारण सलमान की अपकमिंग फिल्म और बिग बॉस की शूटिंग कैंसिल कर दी गयी है. (पढ़ें, CJI">https://lagatar.in/cji-uu-lalit-will-hear-today-he-has-only-6-working-days-left-wants-to-settle-the-case-of-amrapalis-homebuyers/">CJI

यूयू ललित आज भी सुनवाई करेंगे, उनके पास सिर्फ 6 वर्किंग डे ही बचे, आम्रपाली के होमबायर्स का मामला सलटाना चाहते हैं)

सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करेंगे बिग बॉस

मालूम हो कि सलमान खान पिछले दो हफ्ते से `किसी का भाई, किसी की जान` फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे थे. इस दौरान उन्हें डेंगू हो गया. जिसकी वजह से सलमान खान बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पायेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की जगह बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर बिग बॉस को होस्ट करेंगे. पहले ही खबर आयी थी कि सलमान खान इस वीकेंड के वार में नजर नहीं आयेंगे. हालांकि सलमान खान का शो में शामिल नहीं होने की वजह का खुलासा अभी हुआ है.शो का प्रोमो भी आ गया है, जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : विदेशी">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-decreased-by-4-50-billion-funds-remained-at-528-37-billion/">विदेशी

मुद्रा भंडार में 4.50 अरब डॉलर की आयी कमी, 528.37 अरब डॉलर रह गया कोष

बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं करण

बताते चलें कि बिग बॉस से पहले करण जौहर बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके हैं. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी को हिट बना दिया था. लेकिन दर्शकों को शो में सलमान खान को देखने की आदत है. ऐसे में करण जौहर को वीकेंड का वार की कमान मिलना बड़ी जिम्मेदारी है. लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर गोरी नागौरी को डांटते हुए देखे जा रहे हैं. प्रोमो देख कर लग रहा है कि वो फैंस को सलमान खान की कमी नहीं खलने देंगे. इसे भी पढ़ें : धनतेरस">https://lagatar.in/dhanteras-today-buy-goods-according-to-your-zodiac-sign-there-will-be-no-shortage-of-money-throughout-the-year/">धनतेरस

आज, अपनी राशि के अनुसार खरीदें सामान, सालभर नहीं होगी पैसे की कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही