Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग बॉस 16 : सलमान खान कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर पर मेहरबान, फिल्म में देंगे चांस

LagatarDesk : सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अबतक कई चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं. इनमें से कई एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया. वहीं कुछ तो फ्लॉप भी हो गयीं. इस बीच खबर आ रही है कि सलमान खान बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी को अपनी फिल्मों में चांस देने वाले हैं. हालांकि प्रियंका को इसके बारे में पता नहीं है. क्योंकि वो अभी घर के अंदर हैं. अब देखना होगा कि जब प्रियंका चाहर घर से निकलती हैं तो सलमान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं. सलमान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्रियंका के फैंस इस बात से फूले नहीं समा रहे हैं. (पढ़ें, मध्य">https://lagatar.in/kamal-nath-threatened-regarding-madhya-pradesh-assembly-elections-officers-should-listen-with-open-ears-account-will-be-taken-of-all/">मध्य

प्रदेश विस चुनाव को लेकर कमलनाथ ने धमकाया, अधिकारी कान खोल कर सुन लें, सबका अच्छा हिसाब लिया जायेगा)

वीकेंड शो पर सलमान ने प्रियंका के साथ फिल्म बनाने की कही बात

दरअसल `बिग बॉस 16` अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस बीच वीकेंड पर शो में साजिद खान और अब्दु रोजिक आये थे. ऐसे में एक गेम के दौरान सलमान ने साजिद से कहा कि अगर वह बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ कोई फिल्म बनायेंगे तो क्या रोल देंगे सबको. इस पर साजिद ने एमसी स्टैन को हीरो और सौंदर्या को हीरोइन बनाया. वहीं प्रियंका को एक्सट्रा में डाल दिया. जिसके बाद सलमान ने अपनी कास्ट में बदलाव कर प्रियंका को लीड बना दिया. इसे भी पढ़ें : सीवान">https://lagatar.in/siwan-fierce-collision-between-bus-and-truck-full-of-passengers-condition-of-6-serious-many-injured/">सीवान

: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 6 की हालत गंभीर, कई घायल

सलमान ने पहले भी प्रियंका को दिये थे टिप्स

साजिद ने सलमान ने पूछा कि वह किसे फिल्म में मौका देना पसंद करेंगे? इस पर सलमान ने सीधे ही प्रियंका का नाम लिया. उन्होंने कहा कि `साजिद आपको पता है कि मैं बिग बॉस के हर सीजन के किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ काम करता हूं. मुझे इस बार मौका मिला और बात बनी तो प्रियंका के साथ फिल्म करना चाहूंगा. उनका फ्यूचर ब्राइट है और उनमें काफी पोटेंशियल भी है. वो टॉप एक्ट्रेस बनने के लायक हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है. जब सलमान ने प्रियंका पर भरोसा दिखाया है. इससे पहले भी सलमान ने प्रियंका को समझाया था कि अगर वो अपनी पर्सनैलिटी में बदलाव लायेंगी तो बहुत आगे जा सकती हैं. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/parliament-or-supreme-court-who-is-the-super-power-cji-chandrachud-said-the-basic-structure-of-the-constitution-is-our-guide-like-dhruv-tara/">संसद

या सुप्रीम कोर्ट, कौन सुपर पावर… CJI चंद्रचूड़ ने कहा, संविधान की मूल संरचना ध्रुव तारा की तरह हमारी मार्गदर्शक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही