Jamshedpur (Ashok kumar) : शहर की पुलिस अबतक नशेड़ी गैंग के मुखिया सलमान खान को तो घटना के 14 दिनों के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है, लेकिन पुलिस ने उसका साथी आकाश सिंह उर्फ बाटला को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी पिस्टल, छह चक्रिय देशी रिवाल्वर, 11 पीस जिंदा कारतूस, एक पीस मोबाइल फोन आदि बरामद किया है. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-before-the-murder-of-vikas-dubey-the-board-was-laid-in-the-railway-parking-lot/">जमशेदपुर:
विकास दुबे की हत्या के पहले रेलवे पार्किंग में बिछी थी बिसात
कदमा में तीन साल की अनन्या नदी में डूबी [wpse_comments_template]
विकास दुबे की हत्या के पहले रेलवे पार्किंग में बिछी थी बिसात
बिष्टुपुर और सोनारी में दर्ज हैं सात मामले
बाटला मूलरूप से सोनारी बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान के पास का रहने वाला है. उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाने में दो मामला और सोनारी में 5 मामले पहले से ही दर्ज हैं. ये सभी मामले रंगदारी, सामान छिनतई करने आदि के हैं.अबतक 13 को भेजा गया जेल
नशेड़ी गैंग के अबतक 13 लोगों को पुलिस ने कांग्रेस नेता इकबाल पर फायरिंग करने के मामले में जेल भेज चुकी है. सलमान अबतक पुलिस की गिरफ्त से बचा हुआ है. 15 सितंबर को इकबाल अपने घर से कहीं जाने वाला था. इस बीच ही सलमान समेत उसके अन्य साथियों ने उसपर फायरिंग की थी. फायरिंग की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के कारण पुलिस ने सलमान समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. छापेमारी टीम में बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत, एसआइ विकास सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-year-old-girl-drowns-in-river-in-kadma/">जमशेदपुर:कदमा में तीन साल की अनन्या नदी में डूबी [wpse_comments_template]