Search

 
 
 

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फेमस राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

Lagatar Desk :  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फेमस राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.  

 

 

सलमान खान सुबह अस्पताल में स्पॉट किए गए. हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट, जींस और टोपी में नजर आए. 

 

इसके अलावा सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अपने पिता का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचीं. वहीं अलवीरा के पति और अभिनेता से प्रोड्यूसर  बने अतुल अग्निहोत्री महान भी सलीम खान साहब से मिलने लीलावती अस्पताल आए. 

 

कौन हैं सलीम खान

सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने-माने राइटर हैं. उनका जन्म इंदौर के बालाघाट में हुआ था. अपने माता-पिता को 14 साल की उम्र में खोने के बाद उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक से की, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा रख लिया.

 

इस शादी से सलीम खान के चार बच्चे (सलमान, अरबाज, सुहेल और अलवीरा) हुए. सलीम खान ने बाद में दूसरी शादी मशहूर अभिनेत्री हेलन से की, जिनसे उनका कोई बच्चा नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही