Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज, शेयर किया पोस्ट

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया है.वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुआ यह रोमांटिक ट्रैक सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के प्यार भरे अंदाज को खूबसूरती से पेश करता है.

 

‘मैं हूं’ गाने का सार

सलमान खान की फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. जब इसे मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखा गया, तो अब फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ पेश किया गया है.

 

यह गाना एक रिश्ते के भीतर के प्यार को दिखाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए खुशियों भरे पल और ड्यूटी के दौरान होने वाली जुदाई का दर्द शामिल है. गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेहद कोमलता से पेश करता है.

 

गाने की झलक

विजुअली यह ट्रैक खुशी और तड़प के बीच संतुलन बनाता है. सलमान खान को गाने में मुस्कुराते हुए, जश्न मनाते हुए और परिवार के साथ वक्त बिताते हुए दिखाया गया है. वहीं, कुछ फ्रेम्स में अकेलापन और दूरी को भी दर्शाया गया है.चित्रांगदा सिंह ने अपने किरदार में शालीनता और मजबूती दिखाई है. उनकी केमिस्ट्री नेचुरल और गहराई से सच्ची लगती है.

 

फैंस की प्रतिक्रियाएं

गाने को सुनने के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. सलमान खान के प्रशंसक खुशी से भर गए हैं और उन्हें तारीफों से नवाजा जा रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने सलमान की एक्टिंग पर सवाल उठाए.एक यूजर ने लिखा-गाना तो बढ़िया है, लेकिन सलमान की एक्टिंग खत्म है.एक ने कहा- समझो भाईजान, ये 90's नहीं है. बदलो अपना काम.कुछ ने कहा -श्रेय्या की आवाज छोड़कर सब ठीक नहीं है.


गाने के कलाकार

गाने के संगीतकार अयान लाल हैं, जिन्होंने इसे बेहद सुकूनभरी धुन में कंपोज़ किया है.श्रेय्या घोषाल और अयान लाल की आवाज़ ने गाने की भावनाओं को और भी गहरा बनाया है.
गीतकार अयान लाल और शब्बीर अहमद के बोल फौजी और उनके परिवार की कुर्बानियों और मजबूती को बखूबी बयां करते हैं.

फिल्म की जानकारी

‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, और अपूर्व लाखिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की सच्ची कहानी पेश करती है. इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है, हालांकि पोस्टपोन होने की खबरें चर्चा में हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही