Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुरः बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 9.45 लाख रुपये की लूट

Samastipur: उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदचौर शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. यहां अपराधियों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 9 लाख 45 हजार रूपए लूट लिए. घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना और दलसिंहसराय डीएसपी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. अलग-अलग पुलिस की टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, नकाब पहने अपराधियों ने बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही बैंककर्मियों को कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-president-calls-for-mass-movement-to-create-public-opinion-against-unparliamentary-conduct/">उपराष्ट्रपति

ने असंसदीय आचरण के विरुद्ध जनमत तैयार करने के लिए जनांदोलन का आह्वान किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही