Bengaluru : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज बुधवार को संसदीय व्यवधान पर पीड़ा व्यक्त करते हुए लोगों खासकर युवाओं से लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे आचरण के विरूद्ध माहौल एवं जनमत तैयार करने के लिए जनांदोलन चालाने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अपील गैर दलीय है तथा उसका राजनीति में संबंधित पक्षों से नहीं, बल्कि राष्ट्र के कल्याण से संबंध है. वह मशहूर शिक्षाविद, परोपकारी, अवसंरचना के दूरदृष्टा, उद्योगपति डॉ. एम एस रमैया के जन्मशती समारोह को संबोधित कर रहे थे. रमैया का देश खासकर कर्नाटक में कई ऐतिहासिक अवसरंचना परियोजनाओं में उल्लेखनीय योगदान रहा है. इसे भी पढ़ें : फरवरी">https://lagatar.in/gst-collection-increased-by-12-percent-in-february-2023-reached-1-49-lakh-crore/">फरवरी
2023 में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ा, 1.49 लाख करोड़ पर पहुंचा
कोर्ट का आदेश, विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी
2023 में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ा, 1.49 लाख करोड़ पर पहुंचा
धनखड़ ने कहा, मैं अपनी पीड़ा आपके सामने रखना चाहता हूं
श्री धनखड़ ने कहा, मैं अपनी पीड़ा भी आपके सामने रखना चाहता हूं. डॉ आंबेडकर की हमारे संविधान का मसौदा तैयार करने में अहम भूमिका थी, संविधान सभा में तीन सालों तक उस पर बहस हुई, चर्चा-परिचर्चा एवं संवाद हुआ. उनके सामने एक मुश्किल भरा काम था, कई विवादास्पद मुद्दे थे, भिन्न-भिन्न राय थी, साझी राय पर पहुंचना मुश्किल था. उन्होंने कहा कि इन सब बातों के बावजूद संविधान सभा में एक भी व्यवधान नहीं हुआ, कोई आसन के सामने नहीं आया, किसी ने नारेबाजी नहीं की, किसी ने तख्तियां नहीं दिखायीं. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-ambani-family-will-get-z-security-even-abroad/">सुप्रीमकोर्ट का आदेश, विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी
Leave a Comment