Search

 
 
 

Gumla News: बालू लोड टैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Gumla News: बालू लदा एक ट्रैक्टर नदी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक पास में चल रहे टुकटुक पर जा गिरे.
 
सांकेतिक तस्वीर

Gumla News: सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसीपारा के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान गिंडरा महुआ टोली निवासी रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के रूप में हुई है. 

इसे भी पढ़ें: 

ग्रामीणों के अनुसार, बालू लदा एक ट्रैक्टर नदी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक पास में चल रहे टुकटुक पर जा गिरे. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर और टुकटुक ऑटो के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, आश्रितों को नौकरी देने तथा हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों से लगातार बालू की ढुलाई की जा रही है. आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार में बालू लदे वाहन चलाए जाते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में रहती है.

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों की जांच करने, अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

सड़क जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पुलिस द्वारा फरार वाहन चालकों की तलाश तथा घटना से संबंधित जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात सामने आई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही