Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट के सचिव बने संदीप उरांव, युवाओं को जोड़ने पर जोर

झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट में संगठन विस्तार को लेकर रांची के नामकुम स्थित सामलोंग में अहम बैठक हुई. इस बैठक में सामाजिक कार्यकारता संदीप उरांव को फ्रंट का नया सचिव नियुक्त किया गया है. उनके चयन के बाद संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट में संगठन विस्तार को लेकर रांची के नामकुम स्थित सामलोंग में अहम बैठक हुई. इस बैठक में सामाजिक कार्यकारता संदीप उरांव को फ्रंट का नया सचिव नियुक्त किया गया है. उनके चयन के बाद संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

बैठक में यह तय किया गया कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही झारखंड माइनोरिटी फ्रंट में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया.

 

बैठक के दौरान युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर उन्हें जिम्मेदार कार्यकर्ता बनाने पर भी चर्चा हुई. युवा शक्ति के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के हित में बेहतर काम हो सकेगा.

 

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से तालमेल बैठाकर विभिन्न चर्चों के कलिसियाओं में अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाई जाएगी. मसीही समाज के युवाओं के लिए कैरियर काउंसिल शुरू कराई जाएगी. इसके साथ ही संवैधानिक अधिकारों की समय-समय पर परिचर्चा की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही