Search

 
 
 

सानिया के बेटे और बहन को मिला ब्रिटेन का वीजा, ट्वीट कर कहा रिजिजू और PMO का शुक्रिया

 

New Delhi : भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने ट्वीट करके केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू का शुक्रिया अदा किया है. दरअसल सानिया के बेटे और बहन को ब्रिटेन का वीजा मिल गया है और इसके लिए रिजिजू के त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया है. वीजा मिलने से सानिया के बेटे और बहन उनके साथ ओलंपिक की तैयारी के लिए आयोजित टूर्नामेंट में उनके साथ जा सकते हैं.
दरअसल इस बारे में खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से इसमें हस्तक्षेप की मांग की थी. जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि इस टूर्नामेंट में सानिया के बेटे और बहन के वीजा को मंजूरी दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें -कॉनवे">https://lagatar.in/conway-breaks-gangulys-25-year-old-record/81211/">कॉनवे

ने तोड़ा गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड

बेटे और बहन को वीजा की मंजूरी मिलने के बाद छह युगल ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने ट्वीट कर सबका शुक्रिया अदा किया. सानिया ने ट्वीट करके कहा कि, खेल मंत्री किरण रिजिजू सर, संयुक्त अरब अमीरात व ब्रिटेन में भारतीय दूतावासों, साई और ब्रिटिश सरकारका शुक्रिया,उन्होंने मेरे बेटे इजहान और मेरी बहन अनम को वीजा दिलाने में मदद की, जिससे ये मेरे साथ टूर्नामेंट के लिए ब्रिटेन की यात्रा कर पाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय का बहुत शुक्रिया.`

रिजिजू ने दी टीम को शुभकामनाएं

सानिया के ट्वीट के जवाब में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ओलिंपिक के लिए सानिया शुभकामनाएं दीं. रिजिजू ने ट्वीट किया कि, भारत को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है. आप फिर से आगामी ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करनी की तैयारी में जुटी हैं, इसके लिए हमारी शुभकामनाएं आपके व पूरे भारतीय ओलिंपिक दल के साथ हैं.


यहां बता दें कि सानिया सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा हैं. सानिया को तो ओलंपिक के लिए वीजा मिल गया था. लेकिन भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से यात्रा पर लगायी गयीं पाबंदियों की वजह से उनके बेटे और उसकी देखभाल करने वाले को वीजा नहीं मिला था.

इसे भी पढ़ें -AICC">https://lagatar.in/in-aicc-deepika-pandey-singh-of-jharkhand-became-the-national-secretary-cum-uttarakhand-in-charge/81212/">AICC

में झारखंड की कद्दावर नेता के रुप में उभरी दीपिका पांडेय सिंह, बनीं राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड प्रभारी

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही