Search

 
 
 

जमशेदपुर व आदित्यपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, जुगसलाई में धरना जारी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) इलाके के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. जेएनएसी के अधिकारियों ने सफाई कर्मियों के नेता रमेश मुखी को नोटिस देकर बुधवार को वार्ता के लिये बुलाया है. आदित्यपुर नगर निगम में भी सोमवार को वार्ता के लिए सफाई मजदूरों को बुलाया गया है. इस तरह आदित्यपुर और जमशेदपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है और साफ सफाई का काम शुरू हो गया है. जबकि, जुगसलाई में सफाई कर्मियों का धरना जारी है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bed-building-being-built-for-10-years-the-contractor-has-not-yet-done-the-handover/">चाईबासा

: 10 साल से बन रहा बीएड भवन, ठेकेदार ने अब तक नहीं किया हैंडओवर

जुगसलाई में सफाई का कामकाज ठप

जुगसलाई नगर परिषद की तरफ से हड़ताली सफाई कर्मियों से बातचीत की अब तक कोई कोशिश नहीं की गई. इसके चलते जुगसलाई में अभी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है. जुगसलाई में सफाई का कामकाज ठप है. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक अधिकारी उनकी बात नहीं मानते तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे.

मानगो में नहीं हुई हड़ताल

मानगो इलाके में हड़ताल नहीं हुई है. यहां के सफाई कर्मी काम कर रहे हैं. सफाईकर्मियों के नेता रमेश मुखी का कहना है कि मानगो में ठेकेदार सफाईकर्मियों को डरा धमका कर काम करवा रहे हैं. उन्हें धमकाया गया है कि अगर काम पर नहीं आएंगे तो नौकरी से हटा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें: सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-gives-green-signal-to-shashi-tharoor-to-contest-elections/">सोनिया

गांधी ने शशि थरूर को चुनाव लड़ने को हरी झंडी दी, कहा, जो भी चाहे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही