Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल : बेटियों को खूब पढ़ाएं, परिवार व समाज का होगा विकास- जिप अध्यक्ष समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहिबगंज में हुए कई कार्यक्रम

Sahibganj : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को साहिबगंज सिदो कान्हू सभागार में में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ. जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू,  उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि समाज में बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं होना चाहिए. मां-बाप का यह फर्ज है कि बेटियों को खूब पढ़ाएं. ताकि वह अपने पैर पर खड़ी हो सकें. इससे परिवार के साथ पूरे समाज का विकास होगा. डीसीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि बेटियां सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं. इंजीनियरिंग, मेडिकल, चालक, खेल, राजनीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. इसलिए बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने बेटियों व महिलाओं के लिए झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर कार्यपालक अभियंता एनआरईपी देवीलाल हांसदा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मार्टिन तारीक, सभी महिला कर्मी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन, छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आद उपस्थित थीं.

चुनावी बॉन्ड मामले में एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

[caption id="attachment_856712" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/sbi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसबीआई साहिबगंज मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन करते कांग्रेसी[/caption] Sahibganj : चुनावी बॉन्ड मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को साहेबगंज के चौक बाजार दुर्गा मंदिर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 6 मार्च  तक एसबीआई यह बताए किसने कितना चंदा किस राजनीतिक दल को दिया है, तो फिर बैंक इस जानकारी को सार्वजनिक करने में आनाकानी क्यों कर रहा है. एसबीआई की ओर से 30 जून तक जानकारी दिए जाने की बात कहना गैर लोकतांत्रिक है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना की सबसे बड़ी लाभार्थी भाजपा को डर है कि उसके चंदा देने वाले मित्रों की जानकारी सार्वजनिक होते ही उसकी बेईमानी और मिलीभगत का भंडाफोड़ हो जाएगा. इसी डर को दबाने के लिए ये कदम उठाए जा रहा है. लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार अपने संदिग्ध लेन-देन को छिपाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है. प्रदर्शन में अनुकूल मिश्रा, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, भोलानाथ महतो, सरफराज आलम,  नित्यानंद गुप्ता, मंगल पासवान, कमरुल हक, जनार्दन तिवारी, सुनील पासवान, उमेश पांडे आदि शामिल थे.

पाकुड़ के एसडीपीओ डीएन आजाद ने पदभार संभाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/sdpo-pakur.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : पाकुड़ के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डीएन आजाद ने गुरुवार को पदभार प्रभार ग्रहण कर लिया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकुड़ में पुलिस की छवि साफ-सुथरी बनाना और लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता होगी. पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित कर अपराध रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. भू-माफियाओं व लॉटरी के अवैध धंधेबांजों पर नकेल कसी जाएगी. अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतेगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा शुरू, निकली रैली

Pakur :  पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल के निर्देश पर गुरुवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. आंगनबाड़ी केंद्रों में रैली,  किशोरियों के साथ पोषण गोष्ठी व पोषण स्टॉल पर प्रदर्शिनी लगाई गई. सेविका, सहायिका, आंगनबाड़ी बालबाड़ी के बच्चों व किशोरियों ने ने रैली व प्रभातफेरी निकालकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया. इस दौरान सही पोषण, देश रोशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि नारे गूंजते रहे. पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों को पौष्टक आहार, खानपान के प्रति सजग करना है. के माध्यम से जागरूक किया गया. पखवाड़ा के दौरान 22 मार्च तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 5 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती माताओं का वजन व लंबाई की जांच कर उनके पोषण की स्थिति का पता लगाया जाएगा.सेविकाओं वे प्राप्त आंकड़ों पोषण टैकर एप पर अपलोड किया जाएगा. यह भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/bjp-woman-mp-mla-going-to-sandeshkhali-stopped-by-police-detained/">संदेशखाली

जा रही भाजपा की महिला सासंद-विधायक को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही