Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC सीजीएल परीक्षा-2023 के पेपर लीक केस में संतोष मस्ताना को हाईकोर्ट से मिली बेल

Ranchi:  सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 पेपर लीक मामले में आरोपी संतोष मस्ताना को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. बता दे कि पेपर लीक केस में पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया था उससे गहन पूछताछ की थी. लेकिन उसने भी उक्त परीक्षा में गेस क्वेश्चन की बात कही थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 पेपर लीक मामले में आरोपी संतोष मस्ताना को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. बता दें कि पेपर लीक केस में पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया था उससे गहन पूछताछ की थी. लेकिन उसने भी उक्त परीक्षा में गेस क्वेश्चन की बात कही थी. क्वेश्चन पेपर लीक होने की बात से उसने स्वीकार नहीं की थी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई.


 दरअसल उक्त परीक्षा 21 व 22 सितंबर 2024 को ली गयी थी. इस परीक्षा में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच को लेकर दायर प्रकाश कुमार व अन्य की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. जिसमें राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को स्पष्ट किया था कि उक्त परीक्षा में क्वेश्चन पेपर लीक होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. 


सीआईडी की जांच में भी अभी तक किसी तरह के पेपर लीक की बात सामने नहीं आयी है. गेस क्वेश्चन को प्रार्थियों द्वारा पेपर लीक का नाम दिया जा रहा है. वहीं उस दौरान संतोष मस्ताना गिरफ्तार किया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही