Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संतोष ट्रॉफी: झारखंड ने चंडीगढ़ को हराया, बिरसा ने मारा गोल

Ranchi: मणिपुर में खेले जा रहे संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप 6 मुकाबले में झारखंड ने चंडीगढ़ को 1-0 से हराकर तीन अंक अर्जित किये. संतोष ट्रॉफी 2023 में झारखंड की यह पहली जीत है. मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीम गोल करने में असमर्थ रही. वहीं दूसरे हाफ के 66 वें मिनट में झारखंड के बिरसा मुंडा ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. वहीं चंडीगढ़ की टीम इस मैच में गोल मारने में असफल रही, और झारखंड ने चंडीगढ़ को 1-0 से हराकर इस प्रतियोगिता के अगले चक्र जाने कि उम्मीद बरकरार रखी है. बता दे कि झारखंड को पिछले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब ने झारखंड को 1- 0 से हाराया था. वहीं चंडीगढ़ की टीम को खेले गए अपने दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अपने ग्रुप में एक जीत और एक हार के साथ झारखंड की टीम तीसरे पायदान पर है. वहीं दो-दो जीत के साथ मणिपुर पहले और पंजाब दूसरे स्थान पर है. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-working-committee-meeting-workers-got-the-task-of-14-lok-sabha-seats-in-14-months/">भाजपा

कार्यसमिति की बैठक : कार्यकर्ताओं को मिला 14 महीने में 14 लोकसभा सीटों का टास्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही