LagatarDesk : दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान्स 2023 में सारा अली खान , मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता सहित कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने डेब्यू किया. इस लिस्ट में अब मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का भी नाम जुड़ गया है. सपना चौधरी ने 30 किलो का भारी-भरकम लाइन पिंक कलर का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर डेब्यू किया. फ्लोरल एंब्राइड्री, हाई नेक गाउन और बॉडी फिटिंग वाले गाउन में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लगीं. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. बता दें कि सपना चौधरी कान्स में शामिल होने वाली पहली रिजनल कलाकार है. (पढ़ें, खूंटी">https://lagatar.in/khunti-jcb-standing-in-sand-dumping-arson-police-engaged-in-investigation/">खूंटी
: अज्ञात अपराधियों ने बालू डंपिंग में खड़े जेसीबी में की आगजनी, जांच में जुटी पुलिस)
का सबसे बड़ा हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार, 24 मई को उद्घाटन [wpse_comments_template]
: अज्ञात अपराधियों ने बालू डंपिंग में खड़े जेसीबी में की आगजनी, जांच में जुटी पुलिस)
https://www.instagram.com/reel/Csaa6s8K32G/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज किये शेयर
सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कान्स का एक वीडियो और कई फोटोज शेयर किये हैं. वीडियो में सपना चौधरी रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर आ रही हैं. गाउन का वजन 30 किलो होने की वजह से वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं. सपना को बार-बार अपना गाउन उठाकर चलना पड़ रहा था. इसके बावजूद उनके चेहरे में शिकन नहीं दिखी. सपना ने हंसकर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा.https://www.instagram.com/p/Csa85QsSdbF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
ड्रेस को लेकर यूजर्स ने सपना चौधरी को किया ट्रोल
एक वीडियो में सपना कार के अंदर बैठती नजर आती हैं. लेकिन भारी-भरकम ड्रेस के कारण वह ठीक से बैठ नहीं पा रही थी. कुछ लोग उन्हें कार में बैठने के लिए मदद कर रहे थे. इसकी वजह से यूजर्स ने सपना को ट्रोल भी किया. सपना चौधरी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि कैरी नहीं हो रहा है तो पहना ही क्यों?` वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ट्रक लाना भूल गये क्या. इन्हें तो ट्रक या जेसीबी में जाना था. एक और यूजर ने कमेंट किया कि हरियाणा की शान. ऐसे क्या किया है इसने.https://www.instagram.com/reel/Csa1WtcNvpR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
अपने डांस और आवाज से लोगों के दिलों में बनायी है जगह
सपना चौधरी ने अपनी शानदार आवाज और डांस से हर किसी का दिल जीता है. आज वो ना सिर्फ हरियाणा बल्कि पूर देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. सपना चौधरीका डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा छाया रहता है. इसके अलावा सपना चौधरी पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. बिग बॉस में आने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में अच्छा-खासा उछाल देखा गया. इसके बाद सपना ने कई बैक-टू-बैक कई हिट गाने गाये. जिसकी फैंस ने काफी सराहना की. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/countrys-largest-high-court-building-ready-inaugurated-on-24th/">देशका सबसे बड़ा हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार, 24 मई को उद्घाटन [wpse_comments_template]
Leave a Comment