Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा टोल स्क्रैप टाल में आरपीएफ की छापेमारी, दो लाख रुपए के स्क्रैप बरामद, पांच गिरफ्तार

Sanjeev Mehta (Adityapur) : आरपीएफ आदित्यपुर ने रेलवे स्क्रैप कटिंग गिरोह के अड्डे पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की. आरपीएफ ने कांड्रा टोल प्लाजा स्थित अखिलेश पोद्दार नामक व्यक्ति के टाल में छापेमारी की. आरपीएफ ने टास से करीब 2 लाख रुपये की रेलवे स्क्रैप बरामद किया है. आरपीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. आरपीएफ सूत्रों के अनुसार रेलवे का कुख्यात स्क्रैप माफिया अखिलेश पोद्दार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राममड़ैया के पास से टाटा स्टील कंपनी से निकलने वाली मालगाड़ी के डब्बे से शीट, दरवाजा आदि तोड़कर नदी के किनारे गिरा देता था. बाद में उसे छोटी-छोटी गाड़ियों में लोड कर कांड्रा स्थित अपने स्क्रैप टाल में स्टोर कर वहां से बड़े ट्रकों में भरकर बाहर भेजता था. आरपीएफ आदित्यपुर प्रभारी को इसकी भनक 10 दिन पूर्व लगी थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच और अन्य अधिकारियों के साथ टीम का गठन कर इसकी जांच शुरू की गई. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-mp-aditya-sahu-casts-his-vote-in-kucchu-of-ormanjhi/">राज्यसभा

सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी के कुच्चू में किया मतदान
इसी क्रम में शुक्रवार को अभिजीत पोद्दार के स्क्रैप टॉल में छापेमारी कर ट्रक (जेएच 02एपी 2219) में लोड स्क्रैप को जब्त किया गया है. वहीं मौके से ट्रक चालक जयप्रकाश सिंह के साथ स्क्रैप लोड कर रहे उमा सिंह, दीपक यादव, संतोष मिश्रा, रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरपीएफ ने इस मामले में मुख्य आरोपी अखिलेश पोद्दार, उसके मुंशी मोहन गोराई समेत सात को नामजद अभियुक्त बनाया है. छापेमारी में आरपीएफ प्रभारी के अलावे क्राईम ब्रांच के इंस्पेक्टर शैलेश चंद्र तथा आरपीएफ के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tremendous-enthusiasm-for-voting-15-34-voting-till-9-am/">चांडिल

: मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह, सुबह 9 बजे तक 15.34% मतदान
बता दें कि अखिलेश पोद्दार रेलवे का कुख्यात स्क्रैप माफिया है. उसे रेलवे मालगाड़ी बोगी कटिंग, शीट, पटरी समेत अन्य रेलवे के स्क्रैप चोरी मामले में पांच बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. छह माह पूर्व आरपीएफ ने सीनी से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन जेल से छूटने के बाद पुन: स्क्रैप चोरी के धंधे में लिप्त हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही