Search

Saraikela : मलेरिया नियंत्रण को लेकर DC सख्त, 100% जांच व समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

Saraikela : जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर डीसी नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

इसे भी पढ़ें...

उपायुक्त ने कहा कि बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से मलेरिया जांच की जाए, ताकि संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने सभी आवासीय विद्यालयों, सीआरपीएफ शिविरों और पुलिस थाना परिसरों में प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर नियमित मलेरिया जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

समीक्षा बैठक करते डीसी

उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य मलेरिया जांच, सतत निगरानी और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया. साथ ही निर्देश दिया कि जहां भी मलेरिया का मरीज मिले, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों की जांच करे और पूरे गांव में विशेष सर्वे व जांच अभियान चलाया जाए.

बैठक में संवेदनशील और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, दवाओं की उपलब्धता, समय पर उपचार, फॉलोअप, स्रोत नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि मलेरिया नियंत्रण एक सतत अभियान है, जिसके लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने आशा, सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर निगरानी और जागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने पर बल दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही