Search

Saraikela : खड़े ट्रक से टकराया हाईवा, चालक केबिन में फंसा

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन के केबिन में फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. घायल चालक को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
 
  • हाईवा की टक्कर से सड़क पर खड़ा ट्रक खेत में घुसा

Saraikela :  सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां महत्व ढाबा के पास सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन के अंदर ही फंस गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, टक्कर के बाद खड़ा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खेत में जा घुसा.

Uploaded Image

सड़क पर खड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुसा

वाहन में फंसा चालक, मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन के केबिन में फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. घायल चालक को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

दुर्घटना के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं. पुलिस यातायात सामान्य कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही