Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Seraikela News  : दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत, 3 गंभीर घायल, MGM रेफर

नीमडीह थाना क्षेत्र में घाघरा नाला के पास मंगलवार को दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Seraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र में घाघरा नाला के पास मंगलवार को दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.घायलों की पहचान पात्थरडीह गांव निवासी सागर गोपे (21), विष्णु गोपे (19) और रामकमल गोपे (45) के रूप में हुई है.

 

पूजा कर लौट रहे थे दोनों युवक


जानकारी के अनुसार, सागर गोपे और विष्णु गोपे पश्चिम बंगाल के लिहोरिया में पूजा-अर्चना करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से रामकमल गोपे अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे.

 

बताया जा रहा है कि रामकमल सड़क पार करने के लिए बाइक का इंडिकेटर जलाए हुए थे. इसी दौरान दोनों बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नीमडीह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

 

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के MGM अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दोनों बाइको के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही