Search

 
 
 

Saraikela News : नीमडीह में अवैध शराब की 3 भट्ठियां ध्वस्त, 500 किलो जावा महुआ नष्ट

उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के बेड़ेदा व केंदडीह गांव में छापेमारी कर तीन अवैध शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इन भट्ठियों से करीब 500 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया गया.
 
शराब भट्ठी ध्वस्त करती उत्पाद विभाग की टीम.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के बेड़ेदा व केंदडीह गांव में छापेमारी कर तीन अवैध शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इन भट्ठियों से करीब 500 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया गया.

 

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इन गांवों में अवैध रूप से शराब बनाने का काम चल रहा है. इसके टीम ने छापेमारी की. इन भट्ठियों से शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला करीब 500 किलो जावा महुआ व अन्य सामग्री जब्त की गई. सभी उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

 

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराब के अवैध धंधे में जुड़े लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही