Search

 
 
 

Saraikela News : 30 SI व ASI का तबादला, 28 तक जॉइन करने का आदेश

Saraikela : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत जिले के 30 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
 

Saraikela : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत जिले के 30 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जिलादेश संख्या 806/2026 के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना अनिवार्य होगा. योगदान के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजनी होगी. संबंधित थाना और ओपी प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करें.

 

तबादला सूची में विश्वजीत कृष्ण तिवारी, हीरालाल कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय, काशीकांत गोराई, भगवान प्रसाद गौड़, मनोज कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इन्हें आदित्यपुर, सरायकेला, गम्हरिया, चौका, चांडिल, खरसावां थाना , कपाली, आमदा और दलभंगा ओपी सहित विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

 

आदेश के तहत विनोद दुड़ू को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना भेजा गया है. वहीं अरुण कुमार महतो का तबादला गम्हरिया थाना से सरायकेला थाना किया गया है. नन्दनी प्रधान को सरायकेला थाना से खरसावां थाना और रोपना राम काशी को गम्हरिया थाना से आमदा ओपी में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र सरायकेला में भी तैनात किया गया है.

 

एसपी निधि द्विवेदी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित समय तक योगदान नहीं देने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ प्रतिवेदन भेजकर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. नई तैनाती के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही