Search

 
 
 

Saraikela News: चारपाई पर सोये 6 साल के मासूम की सांप के डंसने से मौत

Saraikela News: परिजनों ने तत्काल टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई के ऊपर एक जहरीला चित्तीदार सांप चल रहा था. इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 
सर्पदंश से बच्ची की मौत

Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में मंगलवार की भोर में सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान टेंटोपोसी निवासी गणेश महतो की पुत्री पूर्वी महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पूर्वी महतो अपनी मां के साथ चारपाई पर सोई हुई थी. मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक बच्ची रोते हुए उठी और परिजनों से कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

परिजनों ने तत्काल टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई के ऊपर एक जहरीला चित्तीदार सांप चल रहा था. इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 


बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. बारिश और जलभराव के कारण सांप अक्सर अपने ठिकानों से निकलकर घरों, आंगन, लकड़ी-पुआल के ढेर और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंच जाते हैं. ऐसे में ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है.

 

सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है. झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने से स्थिति गंभीर हो सकती है. रात में घर से बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करने, सोने से पहले बिस्तर के आसपास जांच करने तथा घर के आसपास झाड़ियों, लकड़ी और कूड़े का ढेर नहीं लगाने से सर्पदंश के खतरे को कम किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही