Search

Saraikela News :आत्महत्या करने के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े पांच साल पुराने आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है. आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

पुलिस के अनुसार, यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि विवाद के दौरान सोमनाथ राव के पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया. इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें कई लोगों के नाम का उल्लेख किया गया था.

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं, गुड्डू सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. मामले में साक्ष्य जुटाने का काम जारी है और जांच के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही