Search

 
 
 

Saraikela News : चोरी की बाइक काटकर कबाड़ में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Adityapur : पुलिस ने 23 जून को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन गोप के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Adityapur : पुलिस ने 23 जून को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन गोप के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े....


पुलिस के अनुसार, शिरीष भट्टा निवासी पूर्णिमा सरदार ने अपने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में बताया कि उसने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी और तीन दिनों तक अपने घर में छिपाकर रखा था.

 

इसके बाद आरोपी ने एक स्क्रैप ठेला चालक की मदद से मोटरसाइकिल को कटवाकर कबाड़ में बदल दिया. पुलिस के मुताबिक, कटे हुए बाइक के हिस्सों को करीब दो हजार रुपये में एक स्क्रैप कारोबारी को बेच दिया गया. बाद में स्क्रैप कारोबारी ने उन हिस्सों को जुगसलाई में आगे बेच दिया.

 

पुलिस चोरी की गई मोटरसाइकिल के अवशेषों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. साथ ही इस पूरे मामले में स्क्रैप ठेला चालक, स्क्रैप कारोबारी व अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही