Search

 
 
 

Saraikela News : रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, बैंक मैनेजर समेत कई को दे रहा था धमकी

कांड्रा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा मैनेजर के मोबाइल पर 7549316946 नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को रवि लोहार बताते हुए कहा कि वह सरायकेला जेल में बंद है. जमानत के लिए वकील को पैसे देने हैं. उसने बैंक मैनेजर से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी भी दी.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने मोबाइल के जरिए लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बंटी गुहा मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह स्थित गोलपहाड़ी का रहने वाला है. वह कोलकाता के भवानीपुर इलाके में रहकर USS की कंपनी में काम करता है.

 

जानकारी के अनुसार, 22 मई को कांड्रा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा मैनेजर के मोबाइल पर 7549316946 नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को रवि लोहार बताते हुए कहा कि वह सरायकेला जेल में बंद है. जमानत के लिए वकील को पैसे देने हैं. उसने बैंक मैनेजर से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी भी दी.

 

 

बैंक मैनेजर ने इस संबंध में 24 मई को कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ में युवका ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल रंगदारी मांगने में कर रहा था. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उसने 21 मई को चांडिल थाना क्षेत्र के रूचाप निवासी शिशिर कुमार चटर्जी को भी इसी नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी. इसके अलावा 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया निवासी अभिषेक सिंहदेव से भी उसने पैसे की मांग की थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही