Search

 
 
 

Saraikela News : वाइन शॉप में फिर बवाल, ग्राहकों व स्टाफ में मारपीट, 2 कर्मी घायल

शराब खरीदने के दौरान कुछ ग्राहकों और दुकान कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ने पर ग्राहकों के एक समूह ने दुकान के स्टाफ अजय कुमार यादव व रोहित सिंह पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
 
शराब दुकान में हंगामा करते लोग.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया ब्लॉक के पास स्थित एक कंपोजिट वाइन शॉप में रविवार को जमकर हंगामा हुआ. शराब खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया. घटना में दुकान के दो कर्मचारी घायल हो गए. दुकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शराब खरीदने के दौरान कुछ ग्राहकों और दुकान कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ने पर ग्राहकों के एक समूह ने दुकान के स्टाफ अजय कुमार यादव व रोहित सिंह पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. एक कर्मचारी का सिर फट गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

 

बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की. दुकान में रखा फ्रिज पटककर तोड़ दिया, जिससे उसमें रखी कई शराब की बोतलें टूट गईं. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि जिले में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. कुछ दिन पहले आरआईटी क्षेत्र के एक कंपोजिट वाइन शॉप का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ग्राहकों व स्टाफ के बीच मारपीट होती दिखी थी. लगातार हो रही घटनाओं के बाद उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

 

स्थानीय लोगों और ग्राहकों का आरोप है कि कई वाइन शॉप में प्रिंट रेट से अधिक शराब की कीमत वसूली जाती है. शराब में मिलावट और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं. लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग की निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही