Search

 
 
 

Saraikela News : चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Saraikela News : पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी के खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी की पुलिस ने वर्ष 2019 में हुई चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी अंसार नगर, डैमडूब्बी का रहने वाला है. वह शमसुद्दीन अंसारी का पुत्र है.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी के खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था. उसे अदालत में निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होना था, लेकिन वह इसका पालन नहीं कर रहा था.


लगातार गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही