Search

 
 
 

Saraikela News : कुकड़ू में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, 5 हजार सीएफटी बालू जब्त

कुकड़ू अंचल व तिरुलडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया है. यह कार्रवाई तिरुलडीह थाना क्षेत्र के डांटम जंगल इलाके में की गई.
 
जब्त बालू.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार को कुकड़ू अंचल व तिरुलडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया है. यह कार्रवाई तिरुलडीह थाना क्षेत्र के डांटम जंगल इलाके में की गई.

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/high-court-stays-order-cancelling-jssc-cgl-and-cdpo-appointments 


कुकड़ू सीओ अभय कुमार द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से जमा किए गए बालू को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. नदियों और अन्य संभावित क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू का खनन, भंडारण व परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही