Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर व आरआईटी क्षेत्र के बीच स्थित रेलवे ब्रिज से सामने आया एक वीडियो चिंता पैदा करने वाला है. वीडियो में कुछ युवक रेलवे ब्रिज पर नजर आ रहे हैं. युवक वहां नशा करते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद वहां मौजूद युवक तुरंत मौके से फरार हो गए.
सरायकेला की खबर के लिए यहां क्लिक करें
रेलवे ब्रिज बेहद संवेदनशील और खतरनाक जगह पर है. नीचे रेलवे ट्रैक और आसपास चलती ट्रेनों के ऊपर बिजली के तार भी हैं. ऐसे स्थान पर जाना किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है. थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/jharkhand-will-face-a-mounting-revenue-crisis-if-the-mineral-cess-is-discontinued़
इस घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में आरपीएफ की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर युवक रेलवे ब्रिज जैसे प्रतिबंधित और संवेदनशील इलाके तक कैसे पहुंच गए? क्या यहां नियमित रूप से निगरानी और गश्त होती है? समय रहते ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये गतिविधियां किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
